धार जिले का डही फिर हुआ गौरांवित। डही निवासी छात्र का इंस्टिट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा बैंक ऑफ इंडिया में हुआ चयन।

डही। क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है कि डही के होनहार छात्र कुंवर जयवर्धन सिंह का चयन इंस्टिट्यूट ऑफ पर्सनल बैंकिंग सिलेक्शन (आईबीपीएस) द्वारा बैंक ऑफ इंडिया में हुआ है। विदित हो कि आईबीपीएस के माध्यम से देशभर के समस्त राष्ट्रीयकृत बैंकों में नियुक्ति हेतु राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। ऐसी कठिन एवं बहुस्तरीय परीक्षा में सफलता प्राप्त करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
कुंवर जयवर्धन सिंह डही स्थित सान्दीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री अरुण कुमार कुशवाह के पुत्र हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा डही के कल्याणी विद्या निकेतन में हुई। इसके पश्चात कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शिक्षा उन्होंने इंदौर के गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की। उच्च शिक्षा हेतु उन्होंने जेईई परीक्षा के माध्यम से चयनित होकर जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) शाखा में बी.टेक की डिग्री प्राप्त की।

इंजीनियरिंग पूर्ण करने के बाद उन्होंने घर पर रहकर बैंकिंग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रारंभ की। कठिन परिश्रम, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने आईबीपीएस परीक्षा में सफलता अर्जित कर बैंक ऑफ इंडिया में स्थान प्राप्त किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि संपूर्ण डही क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उनके चयन पर सान्दीपनि विद्यालय एवं कन्या विद्यालय के प्राचार्यों तथा समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही इष्टमित्रों एवं गणमान्य नागरिकों—इरफान मंसूरी, राजप्रकाश त्रिवेदी, मुकेश राठौड़, रजनीश दीक्षित, मनोज दुबे, बीईओ अनिल मारू, प्राचार्य चंपालाल मंडलोई, डॉ. विजय अहीरवाल, डही के राजा भानुप्रताप सिंह सोलंकी, राजपूत समाज के वरिष्ठ समाजसेवी नरेंद्र सिंह गोहिल, डॉ. जगदेव सिंह पंवार, मोहन सिंह ठाकुर एवं संग्राम सिंह गोहिल—ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कुंवर जयवर्धन सिंह की इस सफलता ने क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का कार्य किया है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन से डही नगर का नाम गौरवान्वित हुआ है।

G9News Online News Portal