Breaking News

समर्थन  संस्था और पशुपालन विभाग डही के सहयोग से पशु टीकाकरण कैंप का आयोजन।

समर्थन  संस्था और पशुपालन विभाग डही के सहयोग से पशु टीकाकरण कैंप का आयोजन।

धार जिले के सुदूर आदिवासी अंचल डही विकासखंड की ग्राम पंचायत कलमानी में समर्थन संस्था और पशुपालन विभाग डही के सहयोग से पशु टीकाकरण कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में गाय एवं बैलों को लंपी वायरस से रोकथाम करना और बकरियों में एंट्रो टोक्सीमिया वैक्सीन लगाना  साथ ही पशुओं की मृत्यु दर में कमी लाने और मौसमी बीमारियों से बचाव हेतु कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप में विभाग द्वारा पशु स्वास्थ्य के प्रति समुदाय को जागरूक किया गया। साथ ही आने वाले समय में पशुओं को बीमारियों से कैसे बचाया जाए इसकी जानकारी भी दी गई। विभाग की ओर से विकासखंड पशु विस्तार अधिकारी सुस्मिता सस्त्या,PS डोडवा पशु क्षेत्र अधिकारी एवं सहयोगी सुरसिंग डावर उपस्थित थे। संस्था की ओर से शोभाराम विवेक कुमार युवराज और पंकज गुप्ता जी मौजूद रहे। आयोजित कैंप में कलमानी सरपंच श्रीमती कलाबाई डोडवे और हरिओम डोडवे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Check Also

मंदिर शिखर पर प्रमुख ध्वजा चढ़ी,अनेक तीर्थंकरों,देव-देवियों एवं आचार्य प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा से गूंजा कुक्षी

🔊 Listen to this मंगलकारी मुहूर्त में मूलनायक प्रभु श्री शान्तिनाथ जी की प्रतिमा प्रतिष्ठित, …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *