Breaking News

रेलिंग तोड़कर खलघाट पुल से नर्मदा नदी में गिरी बस…10 शव बरामद।

रेलिंग तोड़कर खलघाट पुल से नर्मदा नदी में गिरी बस…10 शव बरामद।
G9News Network

सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं – बच्चों समेत 40 यात्री सवार थे। अब तक 10 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।

बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं।

बस रिमझिम बारिश के बीच ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई।
बस रिमझिम बारिश के बीच ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई।

Check Also

राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाया नर्मदा के संवर्धन एवं एकीकृत विकास नीति का मुद्दा

🔊 Listen to this राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाया नर्मदा के संवर्धन एवं एकीकृत …