Breaking News

AICC ने जयस के राष्ट्रीय संरक्षक एवं विधायक डॉ हीरालाल अलावा को राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस मे नेशनल कोऑर्डिनेटर और उत्तरप्रदेश प्रभारी आदिवासी कांग्रेस नियुक्त किया।

नई दिल्ली :- कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने पत्र जारी कर अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस में उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय समन्वयक प्रभारी के रूप में विधायक डॉ हीरालाल अलावा की नियुक्ति के प्रस्ताव को AICC ने मंजूरी दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह नियुक्ति आल इंडिया कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तथा यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी एवं मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह वह आदिवासी वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया आदि की अनुशंसा पर की गई है।

इस अवसर पर डॉ. विधायक हीरालाल अलावा ने सोशल मीडिया पर आल इंडिया कांग्रेस कमेटी का आभार व्यक्त किया।

ज्ञात हो कि डॉ हीरालाल अलावा मनावर विधानसभा के विधायक तथा जयस के राष्ट्रीय संरक्षक के रूप में एक सक्रिय आदिवासी नेता है। उन्होंने कम समय में अपने कैरियर की बेहतर शुरुआत की। पहले चुनाव में वह मनावर विधायक बने, साथ ही जयस जैसे आदिवासी संघठन के लीडर के रूप में उभरे हैं। बीते दिनों आदिवासियों के हित में डॉ अलावा ने प्रदेश में कई रैलियां तथा सभाएं संबोधित की। प्रदेश व देश में हो रहे आदिवासियों पर अत्याचार एवं शोषण के लिए लगातार आवाज उठाने वाले नेता के रूप में पहचान पाई है।

नियुक्ति पत्र जारी होने के बाद आदिवासियों में हर्ष है तथा सभी ने विधायक को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की हैं।

Check Also

मंदिर शिखर पर प्रमुख ध्वजा चढ़ी,अनेक तीर्थंकरों,देव-देवियों एवं आचार्य प्रतिमाओं की प्रतिष्ठा से गूंजा कुक्षी

🔊 Listen to this मंगलकारी मुहूर्त में मूलनायक प्रभु श्री शान्तिनाथ जी की प्रतिमा प्रतिष्ठित, …