Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को किया सम्बोधित। 25 गाय के दूध उत्पादक गोपालक को मिलेगा 25%अनुदान

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य सम्मेलन को किया सम्बोधित। 25 गाय के दूध उत्पादक गोपालक को मिलेगा 25%अनुदान

मुख्यमंत्री ने कुक्षी पश्चिमी बाईपास रोड के साथ दी 5 और सौगातें 

भारतीय जनता पार्टी के 46 वें स्थापना दिवस पर प्रदेश भर में सक्रिय सदस्य सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसी तारतम्य में कुक्षी नगर के एक निजी गार्डन में कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कांग्रेस के कार्यकाल 1977 में सरदार सरोवर बांध की  शुरुआत हुई किंतु इस अधूरी परियोजना को पूर्ण करने का काम मोदीजी ने किया।

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा जो राम का नहीं वो किसी काम का नहीं। 70 सालों से गांधी परिवार ने राज किया किन्तु विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। आज दूध उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से 25 गाय के दूध उत्पादक गोपालक को 25% अनुदान दिया जाएगा। 55 साल में गेहूं का मूल्य 500 रू क्विंटल था आज हमारी सरकार 2600 रू क्विंटल दे रही है साथ ही कुक्षी विधानसभा को 6 सौगातें दीं। जिनमें कुक्षी पश्चिमी बाईपास रोड, नगर के गुरूपद पंप से बाईपास चौराहे तक वॉकिंग रोड, कापसीपुरा पुल, देशवालिया व् से खंडवा रोड लिंगवा से पूरा 2 किमी रोड निंबोल से कांकड़ तक 2 किमी रोड की सौगाते दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा संस्थापक सदस्य डॉ श्याम प्रसाद मुखर्जी,पं. दिनदयाल उपाध्याय और मां भारती का पूजन व दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्यमंत्री का स्वागत पांचों मंडलाध्यक्ष ने 51 किलो की पुष्प माला पहनाकर किया स्वागत भाषण भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार ने दिया। वहीं केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने भी संबोधित किया।

मंचासीन अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेड़ा,पूर्व सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व मंत्री रंजना बघेल, जिला पंचायत सदस्य दरियावसिह जमरा,पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश धाडीवाल,डॉ राज बर्फा नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती रेलम चौहान, विरेन्द्र सिंह बघेल, वरिष्ठ नेता गणेशभाई जिराती विक्रम रावत मौजूद थे कार्यक्रम का संचालन जिलामंत्री ओपी पाटीदार ने किया इस अवसर पर कुक्षी विधानसभा के सक्रिय सदस्य मौजूद थे

मुख्यमंत्री वार्ड 11 में किसान चौपाल पहुंचे।

भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन के पश्चात मुख्यमंत्री मोहन यादव नगर के किसान बाहुल्य वार्ड 11 में पहुंचे जहां उन्होंने मां आई माता के दर्शन कर किसान चौपाल को संबोधित करते कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए हमारी सरकार कटिबद्ध है। साथ ही हमारी सरकार के प्रयासों से खेती का रकबा भी कई गुणा बढ़ा है।

Check Also

मध्य प्रदेश के केवल 10 जिलों में शराब दुकानों का नवीनीकरण। लाटरी से उठी शराब दुकानें बाकी दुकानों के लिए ई_टेंडरिंग शुरु

🔊 Listen to this मध्य प्रदेश के केवल 10 जिलों में शराब दुकानों का नवीनीकरण। …