Breaking News

इंदौर- एक और पुलिसकर्मी कोरोना में ड्यूटी करते शहीद

G9News Desk

इंदौर – कोरोना महामारी में ड्यूटी देते हुए एक और पुलिसकर्मी की मृत्यु हो गई।

संयोगितागंज थाने पर एएसआई पद पर पदस्थ और कोरोना महामारी ड्यूटी के दौरान कुंवरसिंह खरते का चार पाँच दिन ईलाज के बाद दुःखद निधन हो गया।

कुंवरसिंह खरते मूलरूप से कुक्षी विधानसभा के डही के निवासी थे।अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने ने दिन रात ड्यूटी निभाई।

इंदौर में दो पुलिसकर्मियों की पहले ही कोरोना में ड्यूटी करते हुए दुःखद मौत हो चुकी हैं।

पूरे देश को इन पुलिसकर्मियों पर गर्व हैं जिन्होंने अपने परिवार, अपनी जान की परवाह किये बगैर मुस्तेदी से अपनी ड्यूटी को अंजाम दिया।

Check Also

जितनी जवाबदेही वार्डन की, उतनी ही प्राचार्य की भी ! वार्डन पर कार्रवाई के बाद प्राचार्य अरुण कुशवाह को हटाने की मांग, अतिथि शिक्षक नियुक्ति की जांच की मांग

🔊 Listen to this हम आदिवासियों के आराध्य देवी ज्वार माता की कसम खिलवाने वालो …