धार पुलिस की बड़ी सफलता : 48 घण्टे के अन्दर डही में हुई सनसनीखेज लूट,अपहरण व हत्या का किया खुलासा
धार पुलिस की तत्परता से लूट, अपहरण एवं हत्या की गंभीर घटना का त्वरित खुलासा।
ऑटो डील पर टेस्ट ड्राइव के बहाने लूट, अपहरण, हत्या करने वाले आरोपी आए पुलिस गिरफ्त में
मुख्य आरोपी सहित कुल 03 आरोपियों (दो बाल अपचारी सहित) को गिरफ्तार करने में सफलता।

टीम को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि आरोपी सुनील आम्बुआ के जंगल में छुपा हुआ हैं। मुखबिर सूचना विश्वसनीय होने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आम्बुआ के जंगल में दबिश दी देकर सुनिल पिता राधेसिंह मेडा उम्र 24 साल निवासी आम्बी थाना आम्बुआ जिला अलीराजपुर को अभिरक्षा में लेकर कड़ी पुछताछ की गई जिसके व्दारा अपने अन्य दो साथी बाल अपचारी के साथ मिलकर उक्त घटना घटित की गई हैं।
पुछताछ में आरोपियों द्वारा बताया कि तीनों दिनांक 11/04/2026 को अपने घर आम्बी से सुबह करीब 09.00 बजे सुनिल के काका की मोटरसाइकल पर तीनों बैठकर डही करीब 11.00 बजे A-1 ऑटो डील डही पहुंचे जहां करीब 50 मिनट रुककर बोलेरा गाड़ी देखी फिर शोरूम मालिक से बोलेरा गाड़ी लूट करने की नियत से टेस्ट ड्राइव के बहाने कर्मचारी को साथ लेकर आरोपी सुनिल और एक अन्य बाल अपचारी निकले। तीसरा बाल अपचारी मोटरसाईकल लेकर आलीराजपुर तरफ भाग गया। आटो डील के बोलेरो गाडी में बैठे कर्मचारी व्दारा रास्ते में विरोध करने पर गोली मारकर हत्या कर दी व शव को छुपाने के उद्देश्य से सुसारी से पहले कच्चे रास्ते से सुनसान जगह पर झाडियों में ले जाकर छिपा दिया। बाद वहाँ से वाहन लेकर भागने के दौरान वाहन सुसारी के पास अनियंत्रित होकर पलट गया था। वाहन पलटने के बाद हम लोग वहाँ से कच्चे रास्ते से भाग गये थे। करीब 5-6 किलोमीटर पैदल चलने के बाद आरोपीयो द्वारा अपने साथी अन्य बाल अपचारी को मोबाईल फोन लगाकर वापस बुलाया करीब 15-16 किलोमीटर पैदल चलने के बाद कुक्षी – अलीराजपुर मेन रोड पर उनका साथी बाल अपचारी मोटरसाईकल लेकर आया जिस पर तीनो आरोपी बैठकर वापस अपने गांव फरार हो गये।

सराहनीय कार्यः- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुक्षी निरीक्षक राजेश यादव, थाना प्रभारी टाण्डा निरीक्षक संजय रावत, थाना प्रभारी जोबट निरीक्षक विजय वास्कले, थाना प्रभारी डही उनि दिलीप तडेवला थाना प्रभारी आम्बुआ उनि मोहन डावर, चौकी प्रभारी निसरपुर उनि रवि वास्के, उनि अनुप बघेल, उनि प्रकाश अलावा, उनि भुपेन्द्र खरतिया, उनि तोसिफ अली, सउनि रामसिंह सोलंकी, प्रआर 213 सतीष, प्रआर.839 दीपेन्द्र डावर, प्रआर. 825 प्रमोद, आर. 405 मुकेश, आर.981 शाहदर चौगड, सायबर सेल प्रभारी उ.नि. प्रशांत गुजाल, सायबर सेल धार टीम के प्रआर, सर्वेशसिंह सोलंकी, आर. प्रशांत सिंह चौहान, आर. रोहित नरगावे, आर. दिलीप यादव, आर शुभम शर्मा एवं थाना डही, कुक्षी के कर्मचारियों व थानों की टीमो द्वारा उल्लेखनीय योगदान किया गया। टीम को वरिष्ट अधिकारियों द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

G9News Online News Portal