बड़वानी जिले के निवाली बीआरसी पर लोकायुक्त इंदौर की कार्यवाही। मामला शिक्षक से रिश्वत लेने का

आवेदक जितेंद्र सोनी, प्राथमिक शिक्षक (प्रभारी प्रधान अध्यापक), खत्री फलिया , तहसील निवाली,जिला बड़वानी
आरोपीगण 1.महेंद्र सिंह राठौर, विकासखंड श्रोत समन्वयक, निवाली,जिला बड़वानी
2.अश्विन डागर, सब इंजीनियर जनपद शिक्षा केंद्र ठीकरी प्रभार जनपद शिक्षा केंद्र निवाली,जिला बड़वानी
रिश्वत राशि 5,000/-
आवेदक जितेंद्र सोनी, शा.प्रा.वि.खत्री फल्या – पिपलधार, जिला बड़वानी में प्राथमिक शिक्षक (प्रभारी प्रधानाध्यापक) के पद पर कार्यरत है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विपुस्था लोकायुक्त इंदौर श्री राजेश सहाय को आवेदन प्रस्तुत किया कि उनकी प्राथमिक शाला में बालिका शौचालय रिपेयरिंग हेतू, स्कूल मद में 20,000/- की प्राप्त हुई हैं, किंतु तकनिकी समस्या के चलते, आज पर्यंत उक्त राशि का आहरण नहीं हो सका हैं, फिर भी आवेदक ने व्यक्तिगत राशि से संबंधित कार्य को, कम समय में एवं तय समय सीमा पूर्ण करा लिया हैं। किंतु जब कार्यपूर्णता प्रमाण-पत्र जमा करने की बारी आयी तो संबंधित श्री अश्विन डागर(उपयंत्री) एवं श्री महेंद्र सिंह राठौर (बीआरसी), जनजाति कार्य विभाग, निवाली जिला बड़वानी के द्वारा 5000/- (पांच हजार रुपये) की रिश्वत मांगी जा रही हैं।

तस्दीक पर शिकायत सही पाई गई और सब इंजीनियर ने राशि बीआरसी को देने का कहा। बीआरसी ने भी आवेदक से 5000/- रुपए सब इंजीनियर डागर, डीपीसी कार्यालय बड़वानी के सहायक यंत्री और स्वयं के लिए रिश्वत की मांग की।राशि आज देने की बात हुई।
आज दिनांक 18/03/26 को ट्रैप दल गठित किया गया। बीआरसी ने आवेदक को रिश्वत राशि लेकर बड़वानी रोड राजपुर स्थित SBI बैंक के ATM पर बुलाया जहां आरोपी का निवास भी है। यहीं आरोपी महेंद्र सिंह राठौर ने आवेदक से 5000/- रुपए की रिश्वत ली तो आसपास तैनात लोकायुक्त दल ने उनको रंगे हाथ पकड़ लिया। रेस्ट हाउस, राजपुर पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
आरोपीगण के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण सशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 एवं बी एन एस 2023 की धारा 61(2) के अतर्गत लोकायुक्त विपुस्था में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है।
ट्रैपदल–उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त इंदौर सुनील तालान, प्रधान आरक्षक प्रमोद यादव, आरक्षक गण आशीष नायडू, रामेश्वर निंगवाल, कमलेश परिहार, मनीष माथुर सम्मिलित हैं।
लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है ।आमजन से अपील है की कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत की माँग करे तो लोकायुक्त कार्यालय indore से पर संपर्क कर सकते हैं।
G9News Online News Portal