Breaking News

डही – श्रद्धा आस्था एवं अटूट विश्वास को मानकर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व उल्लास उमंग के साथ मनाया गया।

डही – श्रद्धा आस्था एवं अटूट विश्वास को मानकर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व उल्लास उमंग के साथ मनाया गया।

महाशिवरात्रि भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए हजारों श्रद्धालुओं द्वारा जहां भी भोलेनाथ का दरबार एवं मेला लगता है श्रद्धालु अपने आप दौड़े चले आते हैं। भोलेनाथ के दरबार में किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाता है अपितु भक्ति एवं श्रद्धा उन्हें दरवार में खींच लाती है।

क्षेत्र के अंतर्गत प्रसिद्ध मंदिर जहां प्रतिवर्ष आयोजन होते हैं। नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में रविवार को प्रातः काल 3:00 बजे से भक्तों का पहुंचना प्रारंभ हो गया। सुबह होते-होते श्रद्धालुओं का तांता लग गया। भोलेनाथ के दर्शन वंदन करने के लिए मानो छोटे हो या बड़े, महिला हो या पुरुष, युवक हो या युवतियां सभी भोलेनाथ की एक झलक पाने के लिए लाइन में खड़े रहे। मां नर्मदा तट पर स्थित दत्त आश्रम घोंघसा में भी महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने अभिषेक किया ओर भोजन प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरझली में स्थित चिड़िया संगम में भगवान भुवनेश्वर महादेव भुवाडा बाबा मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं द्वारा आस्था की डुबकी लगाकर अपनी मनोकामना पूर्ण की गई। भुवाडा बाबा स्थल ग्राम नरझली में सुबह 3:00 से श्रद्धालुओं का आना प्रारंभ हो गया जो देखते ही देखते हजारों की तादात में भोलेनाथ को अर्जी लगाने चले आए। भुवनेश्वर महादेव भुवाडा बाबा मंदिर की संपूर्ण व्यवस्था भुवाडा बाबा ग्राम युवा समिति नरझली द्वारा किया जाता है। यह जानकारी जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दरियाव सिंह जमरा द्वारा दी गई। इसी प्रकार डही क्षेत्र के ग्राम पड़ियाल, धरमराय के शिव मंदिर ओर आश्रमों में रविवार को भोलेनाथ को अर्जी लगाने के लिए दूर दराज सहित आसपास गांवों से हजारों की संख्या में भक्तों का तांता लगा रहा।

एक झलक भोलेनाथ की पानी के लिए श्रद्धालु घंटों लाइन में खड़े रहे। लाइन लगाकर भोलेनाथ को नतमस्तक हुए। मंदिर समिति एवं ग्रामीणों की टीम द्वारा भीड़ की व्यवस्था को संभाल कर दर्शन करवाए। क्षेत्र के ग्रामीणों की टीम द्वारा व्यवस्था चाक चौबंद रखी, जिससे दर्शन करने वाले को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

Check Also

धार मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक चौधरी ने शिक्षा से संबंधित विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक ली

🔊 Listen to this मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चौधरी ने शिक्षा से संबंधित विभागीय योजनाओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *