Breaking News

प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए 

डही विकासखंड प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार सिन्हा ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए 

डही निप्र। नगर के कन्या उमावि में मंगलवार को बीईओ राजेश कुमार सिन्हा ने प्राचार्यों,जन शिक्षकों और मिडिल स्कूल के प्रधान अध्यापकों की बैठक ली। इसमें विभागीय योजनाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए। छात्रवृत्ति, गणवेश, इंस्पायर अवार्ड, अतिथि शिक्षकों सहित विभिन्न विषयों की बिंदुवार समीक्षा की गई।‌ बैठक में बीआरसी मनोज दुबे, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य अरुण कुशवाह, बीएसी हितेंद्र सिंह ठाकुर, पड़ियाल संकुल प्राचार्य चंपालाल मंडलोई, बड़दा संकुल प्राचार्य भूरसिंह चौहान, अराड़ा संकुल प्राचार्य भूरसिंह रावत, गाजगोटा संकुल प्राचार्य प्रताप सिंह भिड़े, करजवानी हाईस्कूल प्राचार्य राजप्रकाश त्रिवेदी, अतरसुमा हाईस्कूल प्राचार्य नगर सिंह जमरा, बड़वान्या हाईस्कूल प्राचार्य अशोक चोंगड़, धरमराय संकुल प्राचार्य अमर सिंह डावर, जामदा हाईस्कूल प्राचार्य देवेंद्र पुरोहित, फिफेड़ा हाईस्कूल प्राचार्य डीएस टैगोर, उमराली से जगदीश बामनिया, उमरकुआ से सरदार सिंह सोलंकी,जनशिक्षक डही सूरत सिंह सस्त्या, प्रताप सिंह ओहरिया सहित मिडिल स्कूल के प्रधानाध्यापक आदि मौजूद रहे।

Check Also

राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाया नर्मदा के संवर्धन एवं एकीकृत विकास नीति का मुद्दा

🔊 Listen to this राज्यसभा सांसद ने संसद में उठाया नर्मदा के संवर्धन एवं एकीकृत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *