Breaking News

कैलाश डावर धार जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत। शुभचिंतकों शुभकामनाएं प्रेषित कर बंधाइयां दी।

कैलाश डावर धार जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत

पार्टी संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई 

शुभचिंतकों द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित की गई 

संभागीय संगठन मंत्री राघवेंद्र सिंह गौतम धार जिला संगठन प्रभारी श्याम बंसल एवं भाजपा धार जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी की अनुशंसा पर ग्राम नलवानिया जनपद पंचायत डही निवासी सक्रिय कार्यकर्ता कैलाश डावर को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। वर्तमान में डही जनपद पंचायत में जनपद सदस्य कैलाश डावर वर्षों से पार्टी को अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा संगठन के द्वारा दिए गए दायित्वों को बखूबी निभाते रहें हैं। कैलाश डावर अपनी बेदाग और हिंदूवादी छवि के कारण क्षैत्र के जाने पहचानें चेहरे हैं और क्षैत्र में होने वाले सभी सामाजिक धार्मिक आयोजनों में अपनी भूमिका निभाते रहते हैं। किसी को कोई मदद की आवश्यकता हो तो वे सदैव उनके साथ खड़े रहते हैं और भरसक कोशिश करते हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान हो सकें।

पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी ने उन्हें पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार को जिताने और डेमेज कंट्रोल करने का कार्य सौंपा गया था जिसे उन्होंने बखूबी निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाने में अहम योगदान दिया।

कैलाश डावर के मनोनयन पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष भार्गव, जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा, कैलाश कन्नौज, मुकेश बघेल, पुष्पेंद्र भावसार, महेंद्र मालवीया, शैलेंद्र सोनी, महेंद्र प्रजापति, सुशील सोनी, निलेश राठोड़, सबल अलावा, राकेश किराड़े, लोकेश डोडावा, बंटी राजू शर्मा,पुष्पेंद्र मालवीया, चंद्रशेखर शर्मा आदि सभी शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की

Check Also

कुक्षी पुलिस को मिली सफलता  शराब से भरा ट्रक पकड़ा  दो गिरफ्तार 

🔊 Listen to this कुक्षी पुलिस को मिली सफलता  शराब से भरा ट्रक पकड़ा  दो …