Breaking News

डही नगर के समीपस्थ भुवाड़ा बाबा मंदिर ग्राम नरझली में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया

भुवाड़ा बाबा मंदिर ग्राम नरझली में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।

जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा की मांदल की थाप पर खूब नाँचे शिवभक्त।
समीपस्थ ग्राम पंचायत नरझली के प्रसिद्ध शिव मंदिर भुवाडा बाबा पर महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही मंदिर में जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। क्षेत्र में एक बात प्रसिद्ध हैं कि जो भी भक्त भुवाडा बाबा भोलेनाथ से अपनी मन्नत मांगता है भगवान भोलेनाथ उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं।सुबह से शाम तक हजारों भक्तों ने भुवाडा बाबा भोलेनाथ के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया। प्रतिवर्ष भुवाडा बाबा समिति नरझली के भक्तों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाता हैं।
जिला पंचायत सदस्य दरियाव सिंह जमरा का भी आयोजन में पूरा सहयोग रहता हैं। समिति की ओर से भक्तों के लिए भंडारे प्रसादी व्यवस्था रहती हैं।जो सुचारू रूप से शाम तक चलती हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बाबा के दरबार में ढोल मांदल लेकर आते हैं और भोलेनाथ की आराधना करते हैं।
दरियाव सिंह जमरा ने मांदल की थाप पर शिवभक्तों को खूब थिरकया। भक्त आंनद विभोर होकर खूब थिरकते नजर आए। ग्राम पंचायत मालपुरा के सरपंच पूनम मंडलोई ओर उनके साथियों द्वारा शुद्ध शरबत ओर शुद्ध जल की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
भुवाडा बाबा समिति की ओर से जनपद सदस्य लोकेश डोड़वा ने सभी क्षेत्रवासियों का सफल आयोजन के लिए आभार प्रकट किया।

Check Also

आबकारी विभाग में धार,खरगोन, और रतलाम सहित कई जिलों के आबकारी अधिकारी बदले, दीपक अवस्थी होंगे धार के कार्यवाहक प्रभारी सहायक आबकारी आयुक्त

🔊 Listen to this आबकारी विभाग में धार,खरगोन, और रतलाम सहित कई जिलों के आबकारी …