Breaking News

आपदा की घड़ी में विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने जो जनसेवा के लिए तत्परता दिखाई। कुक्षी विधानसभा क्षेत्र की जनता कर रही उनकी प्रशंसा 

आपदा की घड़ी में विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने जो जनसेवा के लिए तत्परता दिखाई। कुक्षी विधानसभा क्षेत्र की जनता कर रही उनकी प्रशंसा 

स्वयं विधायक ने रात में जाकर संभाला मोर्चा

विधायक की टीम प्रभावित गांवों में सक्रियता से मौजूद

कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। डूब प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत लोगों को समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अति वर्षा से परेशन हैं।
ऐसे में क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल और उनकी टीम ने जगह जगह मोर्चा संभाल कर राहत कार्य शुरू कर दिया। विधायक स्वयं रात में क्षैत्र की जनता के घर घर जाकर व्यवस्था देख रहे हैं ओर पूरी कोशिश कर रहे हैं कि क्षैत्र की जनता को कोई असुविधा ना हो।

विधायक की टीम डूब प्रभावित गांवों में जाकर जो लोग बाढ़ प्रभावित हैं उन्हें सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट कर मौलिक सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।
विधायक निसरपुर ओर डही विकासखंड के कई गांव जो नर्मदा नदी के किनारे बसे हुए हैं, वहा स्वयं पंहुच कर स्थिति का जायजा ले रहे हैं ओर तत्काल डूब प्रभावितों को सुविधाएं उपलब्ध करवा रहे हैं।

वैसे तो विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल कई वर्षो से क्षैत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। परंतु इस विपदा की घड़ी में जो तत्परता विधायक और उनकी टीम ने जनता की सेवा की है वो सराहनीय है।
ऐसी आपदा कालीन परस्थिति में विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। पूरी कुक्षी विधानसभा में विधायक के कार्य की चर्चा हो रही हैं।

विधायक द्धारा जो जन हितैषी कार्य कर रहे हैं उसकी पूरी कुक्षी विधानसभा की जनता द्धारा भूरी भूरी प्रशंसा की जा रही हैं ।
विरोधी तो कहेंगे कि आगे विधानसभा चुनावों को देखते हुए ये सब कर रहे हैं पर कुक्षी विधानसभा की जनता विधायक के शालीन व्यवहार,पार्टी पॉलिटिक्स से ऊपर उठकर जन कार्य कार्य करने की शैली से परिचित हैं।
कुक्षी विधानसभा में विधायक की टीम भी जिसमें कुक्षी से हरीश सेन, संजय पांडे, डही से राजू शर्मा, अबदुल्ला बोहरा, बालू चौंगड, छतर सिंह ठेकेदार, राकेश नोरके, भीकू भाई, अनिल सोलंकी, सानू सिंगल, राकेश ठाकुर जैसे असंख्य कार्यकर्ता विपदा की घड़ी में विधायक के नेतृत्व में क्षैत्र की जनता के साथ खड़े हुए हैं।

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों जैसे कातरखेड़ा, छांचकुआ, दभानी, पीपलुद, कष्टा, धरमराय, कीकरवास, चंदनखेड़ी, निसरपुर, कोढ़डा, भंवरिया आदि सभी प्रभावित गांवों में विधायक की अलग अलग टीम अपनी सेवाएं दे रही हैं। जो कि सराहनीय है।

जनता के मुंह पर एक वाक्य सर चढ़कर सुना जा रहा है – अपने तो बस हनी भैय्या।

आखिरी में राजनीति एक ऐसा क्षैत्र हैं जिसमें आपको कुछ लोग अच्छा तो कुछ लोग बुरा भी कहते हैं और इससे ऊपर उठकर जो जनता की सेवा करता है जनता उसे अपने सर आंखों पर बिठा लेती हैं। ऐसे ही जन सेवा के कार्य करते हुऐ विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने सभी विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया है।

Check Also

हादसा:मारुति वैन और तूफान ट्रैक्स की आमने-सामने से टक्कर वैन ड्राइवर और एक बुजुर्ग की मौत

🔊 Listen to this हादसा:मारुति वैन और तूफान ट्रैक्स की आमने-सामने से टक्कर वैन ड्राइवर …