Breaking News

6 साल तक के बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’,एमपी में बड़ी पहल

6 साल तक के बच्चों को मिलेगा ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’,एमपी में बड़ी पहल

एमपी में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल की गई है। राज्य के 6 साल तक के बच्चों को अब ‘विद्यारंभ प्रमाण-पत्र’ दिया जाएगा। इसके लिए प्रदेश में पहली बार आंगनवाड़ी के बच्चों का ‘विद्यारंभ समारोह’ भी आयोजित किया जाएगा। 24 मार्च को पूरे प्रदेश के आंगनवाड़ी केंद्रों में यह समारोह होगा। राज्यस्तरीय ‘ग्रेजुएशन सेरेमनी’ में मंत्री निर्मला भूरिया बच्चों को सम्मानित करेंगी।

मध्यप्रदेश में प्रारंभिक शिक्षा को नई पहचान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक शुरुआत की जा रही है। राज्य में पहली बार आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व शिक्षा प्राप्त कर रहे 5 से 6 आयु वर्ष के बच्चों को “विद्यारंभ प्रमाण-पत्र” प्रदान कर उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा की ओर अग्रसर किया जाएगा। प्रदेश में 24 मार्च को आयोजित होने वाले बाल चौपाल (ECCE Day)के अवसर पर प्रदेश के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में एक साथ समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र वितरण किया जाएगा, जिससे शाला पूर्व शिक्षा को सामाजिक और संस्थागत मान्यता मिल सके।

इस पहल को राज्य स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए भोपाल में विशेष राज्यस्तरीय ‘ ग्रेजुएशन सेरेमनी ’ का आयोजन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया बच्चों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल शैक्षणिक भविष्य की शुभकामनाएं देंगी। यह कार्यक्रम भोपाल जिले की बाणगंगा परियोजना के अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1061 और 859 में आयोजित होगा, जहां 35 बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

Check Also

डही – श्रद्धा आस्था एवं अटूट विश्वास को मानकर श्रद्धालुओं द्वारा क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों में महाशिवरात्रि का पावन पर्व उल्लास उमंग के साथ मनाया गया।

🔊 Listen to this डही – श्रद्धा आस्था एवं अटूट विश्वास को मानकर श्रद्धालुओं द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *